back to top

राजनांदगांव में दो स्थानों पर भीषण आग, पांच बसें जलकर खाक…

राजनांदगांव। शहर में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। दोनों स्थानों पर आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंतपुर स्थित अंशदीप इलेक्ट्रॉनिक एवं एम.एस. फर्नीचर दुकान की चौथी मंजिल में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छत पर लगे सोलर पैनल की बैटरी अत्यधिक गर्म होकर फट गई, जिससे आग भड़क उठी।

आग बढ़ने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

वहीं दूसरी घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के पाताल भैरवी मंदिर के पास स्थित दादा ट्रेवल्स के डिपो में हुई। यहां अचानक आग लगने से डिपो में खड़ी पांच बसें जलकर राख हो गईं।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

दोनों घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page