back to top

राजनांदगांव में पीडीएस चावल की बड़ी कालाबाजारी उजागर हर महीने करोड़ों की हेराफेरी…

राजनांदगांव। जिले की राशन दुकानों में गरीबों को मिलने वाले पीडीएस के चावल का बड़ा खेल चल रहा है। इसमें राज्य सरकार को हर महीने करोड़ों रूपए का चूना लगाया जा रहा है। पीडीएस के चावल को राशन दुकान संचालक 22 से 24 रूपये में खरीदकर राइस मिलर्स को खपा रहे हैं।

Advertisements

इसके अलावा एपीएल परिवारों को मिलने चावल की भी कालाबाजारी की जा रही है। मोबाइल पर ओटीपी की मदद से दुकान संचालक चावल को बजार में बेच रहे हैं। लेकिन खाद्य विभाग को इसमें लापरवाही नजर नहीं आ रही है या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंख बंद कर बैठा हुआ है।शहर

में खुलेआम पीडीएस का चावल बिक रहा है। सभी राशन दुकान संचालक ग्राहकों से उनका चावल सीधे खरीद रहे हैं और अपने एजेंटों को देने का काम कर रहे हैं। मतलब एक से दो रूपए प्रति किलो अपना कमीशन बनाकर एजेंट को चाल दे दिया जाता है, वह खुद राशन दुकान में गाडी लगवाकर सरकारी बोरे को बदलकर प्लास्टिक बोरी में भस्कर ले जाता है।

इसी तरह शहर के कई दुकानदार भी ग्राहकों से खरीदी कर राइस मिलर्स को चावल बेच रहे हैं। पूरा चैनल बनाकर इसमें कामकिया जा रहा है। लंबे समय से यह अवैध काराबोर किया जा रहा है। किसी भी समय राशन दुकान संचालकों को इस मामले में पकड़ा जा सकता है, लेकिन विभागीय अफसर इस पर मौन साधे हुए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page