back to top

राजनांदगांव: मेडिकल कॉलेज मे वार्षिक उत्सव का आरम्भ…


राजनांदगाव के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मे आज से वार्षिक उत्सव IRIS 2025 का आयोजन प्रारम्भ हुआ है।
आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मुख्य अथित्य मे खेल इवेंट का शुरुवात किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन के साथ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर डीन डॉ. लुका, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ.देशकर, डॉ. जेठानी
और खेल इवेंट के इंचार्ज डॉ.आराधना टोप्पो और डॉ. अनिल चन्द्रा  व अन्य  डॉक्टर्स उपस्थित थे। ज्ञात हो की शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव का आयोजन एक सप्ताह के लिए होना है, इसमें खेल के साथ, साहित्य, कलाकृति और संस्कृतिक कार्यक्रम होना है जो की 19 से प्रारम्भ होके 26 मार्च तक आयोजित होंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page