back to top

राजनांदगांव : मेरा घर, मेरा दफ्तर अभियान से शासकीय कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर की गई साफ-सफाई…

  • जिले भर में कार्यालयों में की गई सफाई

राजनांदगांव 16 सितम्बर 2023। जिले में शासकीय कार्यालय की सफाई के लिए कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे मेरा घर, मेरा दफ्तर अभियान के तहत सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर साफ-सफाई की गई।

Advertisements

कलेक्टर के आव्हान पर जिले भर में हर माह के तीसरे शनिवार को शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय की सफाई कर रहे हैं। आज कलेक्टोरेट में सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने फाइल व्यवस्थित कर संधारित किया।


गौरतलब है कि प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक शासकीय कार्यालय की साफ-सफाई की जा रही है। सफाई अभियान अंतर्गत रिकार्ड व्यवस्थित रखी जा रही है। आज कलेक्टोरेट सहित जिला पंचायत, नगर निगम, कृषि विभाग, जनसंपर्क विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग, समाज कल्याण विभाग,

राजस्व, लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कौशल विकास, नगर एवं ग्राम निवेश, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, समस्त एसडीएम कार्यालय, जिले भर के सभी शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page