back to top

राजनांदगांव: मोटरसाइकिल से अवैध शराब बेचते आरोपी को गैंदाटोला पुलिस ने पकड़ा, शराब व वाहन जब्त…

राजनांदगांव, 24 जून 2026। जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गैंदाटोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल में शराब रखकर बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब, बिक्री रकम और मोटरसाइकिल जब्त की है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 23 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आलीवारा के पास फगढुटोला जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर गैंदाटोला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तोखराम साहू (55 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 1, ग्राम आलीवारा, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 नग महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू प्रीमियम डिलक्स सुपर संत्रा (कुल मात्रा 1.8 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 900 रुपये है।

इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 1,600 रुपये नकद तथा हीरो एचएफ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 R 7118 भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page