back to top

राजनांदगांव : मोतीपुर खेल मैदान व्यवसायिक परिसर की दुकानों की शासन द्वारा निर्धारित नये दर से होगा पुनः नीलामी…

पूर्व में अवैध कब्जा कर व्यवसाय कर रहे व्यवसायी हटाये जायेगे

Advertisements

राजनांदगांव 26 अगस्त। मोतीपुर खेल मैदान में व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया गया है, जिसे विधिवत खुली नीलामी के माध्यम से प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति के लिये राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। उक्त प्रस्ताव में प्राप्त दर कम होने पर शासन द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया था। किन्तु उच्चतम बोलीकर्ताओं द्वारा उक्त व्यवसायिक परिसर में दुकान संचालित किया जा रहा है।


उल्लेखनिय है कि वर्तमान में राज्य शासन द्वारा निर्धारित वार्षिक किराया 4.8 प्रतिशत में आंशिक संशोधन करते हुये निर्धारित आफ्सेट प्राईज राशि को कम करते हुये 2 प्रतिशत निर्धारित किया गया।

मोतीपुर खेल मैदान व्यवसायिक परिसर की दुकानों में अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को रिक्त कराकर पुनः शासन द्वारा निर्धारित 2 प्रतिशत के आधार पर नीलामी कराने महापौर परिषद की बैठक दिनांक 20 जुलाई 2022 में अनुशंसा कर सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया,

सामान्य की दिनांक 25 अगस्त 2022 को आयोजित बैठक में शासन द्वारा निर्धारित नये दर 2 प्रतिशत के आधार पर नीलामी कराने की स्वीकृति प्रदान की गयी। स्वीकृति के तारतम्य में उक्त व्यवसायिक परिसर की पुनः नीलामी करायी जावेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page