back to top

राजनांदगांव : मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास- नीलू शर्मा…

राजनांदगांव – “भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी” का नारा लेकर विधानसभा चुनाव में उतरी भाजपा के प्रचंड बहुमत से विजयी होने पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नीलू शर्मा ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है, जिसे गत पांच वर्षो से कांग्रेस रूपी ग्रहण लगा हुआ था कित्नु मोदी जी द्वारा दी गयी गारंटी पर जनता ने विश्वास कर फिर से कमल खिलाया है जिस हेतु सभी का कोटि कोटि आभार है।

Advertisements

भाजपा प्रवक्ता श्री शर्मा ने आगे कहा कि जिस प्रकार से पिछले पांच वर्षो से विकास कार्यो पर ग्रहण लगा हुआ था, जनता से झूठे वादे किये गए थे, प्रशासनिक आतंकवाद के रूप ब्युरोकेट्स जेल की सलाखों के पीछे थे उससे जनता का विश्वास पूरी तरह से कांग्रेस से उठ चूका था। सरकार की सारी योजनाएं धरातल में विफल होती नजर आ रही थी, नरवा घुरुवा बाड़ी के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली सरकार की विदाई तय थी।

प्रदेश भाजपा की चुनावी रणनीति पर श्री शर्मा ने बताया कि भाजपा शुरू से ही जीत पर आश्वस्त थी, पुरे पांच वर्षो तक केंद्र सरकार की योजनाएं को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर भाजपा की सरकार आनी तय थी साथ ही नेतृत्व में विश्वास,

विभिन्न सामाजिक समूहों का प्रतिनिधित्व, उम्मीदवारों का चतुराई भरा चयन, कारगर प्रचार, वैचारिक स्पष्टता और इन सबसे बढ़कर संगठनात्मक सामंजस्य से ही भाजपा ने पुनःसरकार बनाने में सफलता हासिल की है जिसे नयी दिशा प्रदान कर सुशासन की सरकार देने हेतु हम दृढ़ संकल्पित है।

Advertisements

You cannot copy content of this page