राजनांदगांव: मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 वर्षों पर खिलाड़ियों से संवाद, खेल क्षेत्र की उपलब्धियों पर हुई सार्थक चर्चा…

०खेलों को मिला नया आयाम: मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर खिलाड़ियों से भारतीय जनता युवा मोर्चा का संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न०

राजनांदगांव – भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगीराज टिकरिया जी एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत जी के निर्देशानुसार तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चिन्टू सोनकर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याणकारी एवं यशस्वी 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में खिलाड़ियों से जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री मधुसूदन यादव जी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री नीलू शर्मा जी तथा दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधन समिति के सह सचिव श्री योगेश बागड़ी जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलावों पर प्रकाश डाला।

महापौर श्री मधुसूदन यादव जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खेलों को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार माना है। आज खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आधुनिक खेल अधोसंरचना एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखाई दे रहे हैं।

श्री नीलू शर्मा जी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रारंभ की गई खेलो इंडिया योजना ने देश के लाखों युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया है। ग्रामीण एवं छोटे शहरों के खिलाड़ियों को पहचान और अवसर प्रदान कर भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।

श्री योगेश बागड़ी जी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में खेल बजट में उल्लेखनीय वृद्धि, आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चिन्टू सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। खेलो इंडिया, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS), आधुनिक खेल अधोसंरचना, महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी जैसी पहल ने भारत के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और अवसर प्रदान किए हैं। आज भारत के खिलाड़ी विश्व मंच पर तिरंगा लहराकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद के दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा खेलों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से ,भाजपा महामंत्री, डीकेश साहू, पार्षद शिव वर्मा, दक्षिण मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, पार्षद मनोहर यादव, पूर्व पार्षद दीपक चौहान, सुरेश साहू,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सागर वर्मा, सौरभ चौहान ,महामंत्री आशुतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, अनंत तिवारी, जयंत साहू, पूर्व जिला मंत्री शिवम यादव,जिला मंत्री सुनील सेन, कमलेश प्रजापति, अभिषेक यदु,कोषाध्यक्ष यश परख, अविरल मिश्रा,अलंकृत शर्मा, शिवांगी साखरे, सोमांशु गजेंद्र, मनीष कोसरे,शहर महामंत्री द्वय हिमांशु सोनवानी, आशीष सोरी उत्तर मंडल महामंत्री अंशुल कसार, रिभय यादव , संयम नवलखा,दीपक सिन्हा, हरीश सोनवानी,रोहित सिन्हा, अमन सिन्हा, चंदन राजपूत, हर्षवर्धन शर्मा,भूपेश पराते, विवेक ताम्रकार, लक्ष्य सिन्हा,उपस्थित रहे।