back to top

राजनांदगांव : मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन का लाल बहादुर नगर में हुआ शुभारंभ…

– मोबाइल मेडिकल यूनिट  के माध्यमय से नागरिकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Advertisements

राजनांदगांव 16 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन का शुभारंभ किया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट जनसामान्य के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन के माध्यम से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। जिसमें चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट एवं नर्स उपलब्ध रहेंगे।

चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। साथ ही वाहन में विभिन्न प्रकार के जांच की सुविधा भी है। मोबाईल प्ले स्टोर पर एमएमयू मोबाईल छत्तीसगढ़ सुधा एप्लीकेशन लांच किया गया है। जिससे मरीज मोबाईल पर टेस्ट एवं ओपीडी की जानकारी देख सकते हैं। इस अवसर पर श्री मनोज कांडे, श्री राजेन्द्र तिवारी, श्री देवेंद्र साहू, श्री नोबल साहू, श्री वेदराम ताम्रकर, श्रीमती पुष्पलता वैष्णव, श्री घनश्याम वैष्णव, श्री राजकुमार ताम्रकर, नगर पंचायत सीएमओ डॉ. वनीष दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page