back to top

राजनांदगांव : मोहारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 12 दिसम्बर। नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने मोहारा सिंगदई में जल संयंत्र गृह के सामने महापौर निधि अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी व श्री गणेश पवार, पार्षद श्री अरूण देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि श्री अवधेश प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के राजेन्द्र प्रजापति, गढबर प्रजापति, अशोक प्रजापति, मोरध्वज प्रजापति, टीकम प्रजापति, तुलसी प्रजापति, पींकी प्रजापति, शारदा प्रजापति, सीता प्रजापति, मीरा बाई प्रजापति, सरस्वती प्रजापति, जानकी प्रजापति, मीणा प्रजापति व लक्ष्मी प्रजापति ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया गया।


कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज महापौर निधि अंतर्गत सिंगदई मोहारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया,

उक्त निर्माण कार्य प्रांरभ कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा ताकि वार्डवासियों को इसका लाभ मिल सके और वहा वे अपने धार्मिक, सामाजिक, परिवारिक कार्यो का सुचारू संचालन कर सके। इस अवसर पर निगम का अमला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page