राजनांदगांव: मोहारा वार्ड विजिट में आयुक्त ने एसएलआरएम सेन्टर एवं पुन्नी मेला स्थल का किया निरीक्षण….

एसएलआरएम सेन्टर की स्वच्छता दीदीयो से कचरा संग्रहण व कचरा पृथककरण के संबंध में की चर्चा

मेला स्थल तटबंध के पास घाट की सफाई करा सेन्टर के पास जल भराव की कराई निकासी

राजनांदगांव 27 जुलाई। वार्डो मे स्वास्थ्य सेवाओ का जायजा लेने की कडी में आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम आज सुबह मोहारा वार्ड में साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंनंे वार्ड पार्षद व शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती के साथ मोहारा मेला स्थल तथा एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर स्वच्छता दीदीयो से कचरा संग्रहण एवं कचरा पृथककरण की जानकारी लेकर चर्चा किए।
आयुक्त श्री मरकाम मोहारा एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर सेन्टर की स्वच्छता दीदीयो से घरो से किये जा रहे कचरा संग्रहण तथा सेन्टर में होने वाली कचरा पृथककरण की जानकारी लेकर उनके चर्चा किए।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सत्प्रतिशत घरो में जाकर कचरा संग्रहण करना सुनिश्चित करे, घर में गीला सुखा कचरा अलग अलग रखने समझाईस देवे, इसके अलावा सभी घरो से यूजर चार्ज लेवे। उन्होंने कचरा पृथककर के सबंध मे भी चर्चा कर चरणबद्ध कचरे का निपटान करने सेन्टर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सेन्टर या उसके आस पास जल भराव को आयुक्त ने खडे होकर सफाई करा निकासी कराए। उन्होने कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे को सेन्टर के जल भराव क्षेत्र में मुरूम डस्ट डालकर समतलीकरण करने के निर्देश दिए।


पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण कर आयुक्त ने मेला एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में वार्ड पार्षद श्री आलोक श्रोती से जानकारी लिए। उन्हांेने मेला स्थल की समुचित साफ सफाई भी कराई तथा तटबंध के पास घाट की पचरी व नदी किनारे भी साफ सफाई करा कटिली झाडी कटाई गयी। तटबंध के किनारे जमे मिट्टी के संबंध मे उन्हांेने जानकारी ली, वार्ड पार्षद ने जानकारी दी कि तटबंध बनाने समय नदी से निकले मिट्टी तटबंध के किनारे छोडने पर मिट्टी जमने की वजह से नदी में बहकर आने वाली गाद एवं कचरा वहा फस कर रूक जाता है,

इस पर आयुक्त ने इसके निदान के लिए जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर समस्या का निदान कराने कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किए। इस दौरान उन्होंने जल संयंत्रगृह में एलम का भण्डारण देख एलम का पर्याप्त भण्डारण के अलावा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही टंकियो के आस पास सफाई व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी आदि उपस्थित थे।