back to top

राजनांदगांव : यातायात नगर पानी टंकी (क्षमता 13 लाख लीटर) से कल शाम पेयजल आपूर्ति बाधित…

राजनांदगांव 12 दिसम्बर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र पेन्ड्री के पास पेयजल सप्लाई हेतु अमृत मिशन योजनांतर्गत इंटर कनेक्शन कार्य कराया जाना है। इंटर कनेक्शन के कारण यातायात नगर स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे यातायात नगर (क्षमता 13 लाख लीटर) टंकी से कल दिनांक 13 दिसम्बर 2022 दिन मंगलवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisements

जिसके कारण रेवाडीह, पेण्ड्री, ईस्कान विहार कालोनी, जीवन आवास कालोनी, अटल विहार कालोेनी एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में दिनांक 13 दिसम्बर 2022 मंगलवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 14 दिसम्बर 2022 बुधवार सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी कहा कि अमृत मिशन का कार्य अंतिम चरण में है, अतः नवीन नल कनेक्शन, नल कनेक्शन स्थानांतरण, लिकेज, गंदा पानी, पानी कम आना, रोड रेस्टोरेशन संबंधी यदि कोई समस्या हो तो कृपया टांकाघर स्थित जल प्रदाय विभाग में इसकी सूचना तत्काल देवे। ताकि इसका निराकरण तत्काल किया जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page