back to top

राजनांदगांव : युवक ने लगाई फांसी…

राजनांदगांव, । धान खरीदी केन्द्र डूमरडीह थाना ठेलकाडीह में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक शैलेष महोबिया पिता शिव कुमार (32) निवासी ग्राम पदुमतरा एक जनवरी की सुबह 10 बजे घर से सेलून जा रहा हूं, कहकर निकला था।

वह रातभर घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उसे खेत के नीम पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया है ।