back to top

VISION TIMES : नशे में थे लड़के , स्कूटी सवार लड़की का एक्सीडेंट किया, लड़की कार में फंसी…

नई दिल्ली, । देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच 5 लड़कों ने एक लड़की को कार से 4 किलोमीटर तक घसीटा. इससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई. लड़की शनिवार- रविवार की दरमियानी रात स्कूटी से घर जा रही थी, उसी दौरान कार से उसका एक्सीडेंट हो गया.

Advertisements

इस मामले में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें दो आरोपियों ने पुलिस के सामने कहा है कि हम नशे में थे. जब उन्होंने देखा कि कार में लड़की फंसी है तो डरकर भाग गए थे. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का मेडिकल कराया गया था. एफआईआर में हादसे का समय 2 एएम दर्ज है. एफआईआर में कहा गया है

कि किशन विहार पोस्ट पर 1.52 बजे स्कूटी दिखाई दी और इसके बाद 1.58 बजे कार भी नजर आई. एफआईआर में कहा गया है कि अभियुक्तों को पता था कि उन्होंने स्कूटी सवार लड़की का एक्सीडेंट किया है. इसके बाद उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की. अमित और दीपक ने पुलिस के सामने कहा कि हम नशे में थे.

दिल्ली के कृष्ण विहार इलाके में एक स्कूटी सवार लड़की का एक्सीडेंट कर दिया था. इसके बाद दे डरकर कंझावला की तरफ भाग गए. दीपक ने पुलिस को बताया कि वह कार चला रहा था और मनोज पुत्र सुंदर लाल उसके साइड वाली सीट पर आगे बैठा था. वहीं पीछे की सीट पर मिथुन पुत्र शिवकुमार, कृष्ण पुत्र काशी नाथ और मनोज मित्तल और अमित बैठा था. आरोपियों ने बताया कि रास्ते में जब कृष्ण विहार में शनि बाजार रोड पर एक स्कूटी सवार लड़की का एक्सीडेंट कर दिया था, इससे लड़की गिर गई थी. इसके बाद वे डर की वजह से कंझावला की तरफ भाग गए थे.

उन्होंने कार कंझावला रोड पर Jonti vil- lage के पास रोकी. वहां जब कार के नीचे स्कूटी वाली लड़की दिखाई दी तो सभी लड़की को वहीं छोड़कर अपने दोस्त आशुतोष के यहां पहुंचे. वहां कार खड़ी करके सभी अपने-अपने घर चले गए. हादसे के बाद जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि लड़की की लाश बेहद खराब हालत में थी. शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा था. रोड पर घसीटने की वजह से लड़की के पैरों की हड्डियां गायब हो गई थीं और ज्यादातर हिस्सा डैमेज था

Advertisements

You cannot copy content of this page