राजनांदगांव : युवाओं एवं बुजुर्गों द्वारा मतदान शपथ हस्ताक्षर अभियान…

राजनांदगांव – गंडई तहसील के ग्राम पथर्रा मुख्य चौक में युवा एवं बुजुर्ग मतदाताओं हेतु आयोजन किया गया। जिसमें हस्ताक्षर अभियान अंतर्गत शपथ पत्र पर उपस्थित सभी मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर मतदान संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने मतदान करने की शपथ ली। आयोजन में ग्रामीण युवा मतदाता, बुजुर्ग मतदाता उपस्थित रहे।
ग्राम गोकना में बुजुर्ग मतदाता श्रीमती परनिया बाई एवं श्रीमती बुधन बाई 79 वर्ष ने मतदान के बारे में अपना अनुभव साझा किया।

उन्होंने कहा कि मताधिकार प्राप्त करने के उपरांत आज तक संपन्न सभी निर्वाचनों में हमने अपने मताधिकर का प्रयोग अपने परिवार के सभी मतदाताओं के साथ किया है एवं आगामी 12 अप्रैल को भी हम अपने वोट का प्रयोग करेंगे। सभी ने सपरिवार आज के आयोजन में अन्य ग्रामीणों के साथ मतदान करने की शपथ ली।