back to top

राजनांदगांव : दुकान होटल एवं सार्वजनिक जगहों पर पहॅुंचकरकर रहे हैं मतदान हेतु जागरूक …

राजनांदगांव – स्वीप टीम द्वारा बैंक परिसर के आसपास दुकानदारों, होटल, पान दुकान आदि में जाकर दुकानदारों व ग्राहकों तक मतदान संदेशों को प्रसारित किया। छुईखदान में होटल एवं पान दुकानों घूम-घूम कर मतदान संदेश प्रसारित कर मतदाताओं से 12 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग स्वयं करने एवं अपने मित्रों परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों तक मतदान जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की गई। मतदाताओं ने मतदान शपथ ली। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ में संचालित किये जा रहे हैं। जिनमें विभिन्न गतिविधियों द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक मतदान जागरूकता पहुचाने एवं लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करने आयोजन संपन्न कराए जा रहे हैं।

Advertisements


स्वीप के तहत आज के आयोजन छुईखदान तहसील में नगर क्षेत्र छुईखदान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  झूरानदी, ठाकुरटोला, गर्रा, जुझारा, चुचरूंगपुर, पैलीमेटा में आयोजित किये गए। गंडई तहसील के ग्राम लिमो, गोकना, पथर्रा में मतदाता जागरूकता आयोजन कर मतदाताओं को मतदान दिवस 12 अप्रैल को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी कार्यक्रम जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह के नेतृत्व में स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री चुम्मन लाल वर्मा, श्री कमलकिशोर मिश्रा, जिला साक्षरता मिशन से श्री कमलेश शेरपा एवं मनोज चौबे ने कार्यक्रमों के संपादन में अपना सहयोग प्रदान किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page