back to top

राजनांदगांव : युवा मतदाताओं को जागरूक करने शासकीय कृषि महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप अंतर्गत आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के सभी वर्गो के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने विभिन्न विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा युवा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने शासकीय कृषि महाविद्यालय सुरगी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं महिला कृषकों ने निष्पक्ष मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली।


इस दौरान शासकीय कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर, रंगोली तथा मेहंदी बनाकर मतदाताओं को मतदान में भाग लेने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. श्रीमती जयालक्ष्मी गांगुली, पूर्व अधिष्ठाता डॉ. आरएन गांगूली तथा सहायक संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर एवं डॉ. ललित रामटेके, डॉ. विनम्रता जैन, डॉ. डिकेश्वर निषाद, डॉ. पूजा साहू, श्री अविनाश दुबे, श्री योगेश बिसने, श्री शरद चौरे तथा स्वीप टीम से श्री विशेष मिश्रा सहित कृषि विभाग के अधिकारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी व अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page