back to top

राजनांदगांव : युवा वर्ग के कल्याण के लिए मोदी सरकार ने किए अभूतपूर्व कार्य – आलोक श्रोती…



राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे को विजयी बनाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिन रात जुटे हुए हैं, नये मतदाताओं को साधने के लिए चाय पर चर्चा के माध्यम से मोर्चा के कार्यकर्ता मोदी जी की योजनाओं से अवगत करा रहें हैं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आलोक श्रोती युवाओं के ऐसे कार्यक्रमों मे सम्मिलित होकर कमल फूल निशान को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान कर रहें है।

Advertisements


भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री श्रोती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में युवाओं के लिए मुद्रा योजना के माध्यम से रोजगार के नये अवसर प्रदान किया हैं,

इसके तहत छोटे एवं माध्यम व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपए तक के ऋण मामूली ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे तहत 34.42 करोड़ लोगों को 18.60 लाख करोड़ रुपए बड़ी धनराशि ऋण स्वरूप उपलब्ध कराई गई हैं, अब भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी 2024 के तहत यह घोषणा की गई हैं कि आने वाले समय में मुद्रा लोन की राशि 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की जाएगी।

जिससे अधिकाधिक युवा वर्ग लाभान्वित होगा एवं स्वयं नौकरी की लालसा ना रखते हुए अपने स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर अन्य लोगों को नौकरी देने का कार्य करेगा। श्री श्रोती ने युवा वर्ग से आवाहन किया कि युवा वर्ग को सशक्त एवं सक्षम बनाने हेतु आवश्यक हैं की हम पुनः देश में मोदी जी की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करने हेतु इस लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को बड़ी जीत प्रदान करे

Advertisements

You cannot copy content of this page