राजनांदगांव: रक्षाबंधन पर भाई-बहन का पावन बंधन…

राजनांदगांव। शांति नगर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और भावनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहन टिया ने अपने भाई अथर्व रजक की कलाई पर प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधा। वहीं, भाई हरमाय प्रजापति और बहन विधि प्रजापति ने भी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए राखी बांधी और मिठाई खिलाई।

भाई-बहन के इस पवित्र मिलन में परिवार का वातावरण खुशी और आत्मीयता से भर उठा। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, वहीं भाइयों ने जीवनभर बहनों की रक्षा और सम्मान का वचन दोहराया।
रक्षाबंधन का यह भावनात्मक क्षण सभी के लिए यादगार बन गया।