back to top

राजनांदगांव : रजक परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन…

राजनांदगांव शहर के दीवान पारा मे रजक परिवार व्दारा आयोजित श्री मद भागवत यज्ञ ज्ञान सप्ताह, के दौरान ध्रुव चरित्र की कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हुए वही महिला मंडल की भजन प्रस्तुती ने लोगो को मंत्र मुग्ध किया ।

Advertisements

राजनांदगांव शहर के दीवान पारा मे इन दिनो रजक परिवार व्दारा अपने पूर्वजो,के स्मृति मे श्री मद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ।भागवत कथा छुरिया भोलापूर से पहुचे भगवताचार्य पंडित प्रेम प्रकाश पाण्डे के मुखार विंद से किया जा रहा हैै

जहां बडी संख्या मे श्रध्दालू कथा स्थल पहुचकर कथा श्रवण का आनंद उठा रहे है,।सात दिनो तक चलने वाली इस भागवत कथा के दौरान ध्रुव चरित्र की कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हुए इस मौके पर भगवताचार्य पंडित प्रेम प्रकाश पाण्डे ने श्रीमद् भागवत की कथा के दौरान ध्रुव चरित्र का वर्णन किया गया।

उन्होने ध्रुव के चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान को प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती है ध्रुव ने अपने मन में दृढ़ संकल्प कर लिया था कि मुझे भगवान को प्राप्त करना है और उसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए वनवास में तपस्या करते हुए भगवान को प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रध्दालू ध्रुव कथा सुनकर भाव विहोर हुए इसके साथ हि महिला मंडल की भजन प्रस्तुती ने श्रध्दालू मंत्र मुग्ध हुए ।

राजनांदगांव शहर के दीवान पारा मे रजक परिवार व्दारा अपने पूर्वजो के स्मृति मे सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान प्रहलाद चरित्र कृष्ण जन्मोत्सव,कृष्ण बाल लीला,रुकमणी विवाह सुदामा चरित्र के बाद हवन पूजन के साथ भागवत कथा का समापन 02 जनवरी को किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page