back to top

राजनांदगांव : रविवार को बेवजह घूमने वालों पर की गई कार्रवाई….

राजनांदगांव कोरोना संक्रमण के चैन तोड़ने निगम प्रशासन द्वारा शहर सहित जिले में लाकडाउन जो लगाया गया है । चौथे चरण के लोग बंद के दौरान कुछ रियायतओं के साथ रविवार को पूर्ण लाकडाउन घोषित किया गया है । रविवार को पूर्ण लॉकडाउन के दौरान भी कई लोगों द्वारा कोरोना संक्रमण के नियमों की धज्जियां उड़ाते शहर में बाइक व अन्य वाहनों में बेवजह ही घूम फिर रहे थे ।

Advertisements

यातायात व पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने शहर के विभिन्न चौक चौराहे में चेकिंग पॉइंट लगाया गया था इस दौरान बिना वजह घूम फिर रहे दो दर्जन लोगों पर कार्रवाई कर चालान काटा गया।


गौरतलब है कि चौथे चरण के लाकडाउन में प्रशासन ने रविवार को छोड़कर अन्य दिनों के लिए रियायत दी है इसके बावजूद कई लापरवाह लोग मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों में घूमते फिरते नजर आए । पुलिस ने शहर के अंदरूनी और बाहरी रास्तों में पुण लॉकडाउन के दौरान बिना वजह घूमते पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की ।

दो दर्जन लोगों पर कार्रवाई

ट्रैफिक आरआई अमित सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर के इमाम चौक मानव मंदिर चौक पोस्ट ऑफिस चौक भदौरिया चौक बसंतपुर चौक सहित अन्य जगहों पर चेकिंग पॉइंट लगाया था । इन जगहों पर जांच के दौरान बिना वजह घूमने व कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बिना मास्क लगाए लोगों पर चलानी कार्रवाई की गई ।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान करीब 2 दर्जन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जुर्माने के रूप में 500 से लेकर 2000 रूपए भी वसूले। गौरतलब है कि राजनांदगांव में संक्रमण को तोड़ने के लिए करीब 1 माह से‌ समूचा जिला में लॉकडाउन के दायरे में है। लॉकडाउन से संक्रमण के मामले में गिरावट आई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page