back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस का फायर सेफ्टी ड्रिल, 70+ जवान हुए प्रशिक्षित…

राजनांदगांव पुलिस द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 70 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, जहां उन्हें आगजनी की घटनाओं से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर की उपस्थिति में रक्षित केंद्र राजनांदगांव में अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, निरीक्षक दिलीप पटेल, चौकी तुमड़ीबोड़ के एमटीओ रघुराज सिंह, उप निरीक्षक रोहित खुटे सहित 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।फायर स्टेशन प्रभारी इमाम बेग और उनकी टीम के फायरमैन तरुण कुमार साहू एवं पुमेश कुमार सोरी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान पुलिस बल को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, आग लगने पर त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव के उपाय और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर आग पर काबू पाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page