back to top

राजनांदगांव: राजनांदगांव में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र में आम लोगों के बीच धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बसंतपुर पुलिस को सूचना मिली कि कौरिनभांठा निवासी नेतराम यादव उर्फ खतम आम जगह पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है।


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एमन साह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 242/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


गिरफ्तार आरोपी नेतराम यादव उर्फ खतम, उम्र 23 वर्ष, कौरिनभांठा थाना बसंतपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।


पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page