राजनांदगांव: राजनांदगांव में अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

राजनांदगांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।


रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजीव नगर लखोली निवासी मोहित साहू, उम्र 18 वर्ष 7 माह, को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 46 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 8.280 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 3680 रुपए बताई गई है, जप्त की गई।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह, सहायक उप निरीक्षक संजीव मालेकर, आरक्षक लीलेंद्र पटेल, श्रीनिवास राव, प्रयंश सिंह, नामदेव नागवंशी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।