back to top

राजनांदगांव : जिले के मेडिकल कॉलेज को मिले 14 नए एमबीबीएस डॉक्टर…

राजनांदगांव, । जिले के मेडिकल कॉलेज को 14 नए एमबीबीएस डॉक्टर मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद की जा रही है। इस उपलब्धि का श्रेय राजनांदगांव के यशस्वी विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दिया जा रहा है।


जनता ने डॉक्टर रमन सिंह के प्रयासों और नेतृत्व की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उनके अथक प्रयासों और सक्रिय भूमिका के कारण ही यह संभव हो पाया है कि मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टरों की नियुक्ति हो सकी है। जनता का मानना है कि इन नए डॉक्टरों के आने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर नागरिकों ने खुशी जाहिर की और डॉक्टर रमन सिंह के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह राजनांदगांव के लिए गर्व की बात है और उन्होंने जनता के सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करते रहेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page