राजनांदगांव : राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में जिला के स्काउट गाइड रोवर रेंजर हुए सम्मनित…

राजनांदगांव 29 सितम्बर 2022। राज्यपाल एवं मुख्य संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 28 सितंबर 2022 दरबार हॉल राजभवन रायपुर में राज्य पुरस्कार 2021-22 प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।

Advertisements


शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम,  पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स श्री सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विधायक महासमुंद एवं राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़  श्री विनोद सेवन लाल चन्द्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ श्री राजेश अग्रवाल  उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2021-22 में सफल स्काउट गाइड रोवर रेंजर का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।


राजनांदगांव जिले से वर्ष 2021-22 में 46 स्काउट्स, 15 रोवर, 52 गाइड्स, 5 रेंजर कुल 118 ने  सफलता प्राप्त की। जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए चि मौर्य कुलदीप शासकीय हाई स्कूल सेंदरी डोंगरगढ़, चि युवराज धनकर शासकीय हाई स्कूल हरड्डवा राजनांदगांव, चि हेमराज पोरेटी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अम्बागढ़ चौकी, कु. नविदा हारमे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मार्री  मोहला, कु. खुशाली सोनटेके शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव, कु. रागिनी महला शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बागढ़ चौकी,

जिला प्रभारी श्री वीरेन्द्र पाल लडेश्वर विकासखण्ड सचिव स्काउट गाइड मोहला सहित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस उपलब्धि पर सभी जिला पदाधिकारी सहित जिला मुख्य आयुक्त श्री अब्दुल रफीक खान, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री राजेश कुमार सिंह, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुनीता चौधरी, नोडल स्काउट गाइड मुख्यालय आयुक्त गाइड सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती जयंत्री टेकाम, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री विनोद हथेल, जिला सचिव श्री देवेंद्र अम्बादे, सह जिला सचिव श्री विजय टेम्भूरकर, सभी विकास खण्ड सचिव स्काउट गाइड सहित जिला के समस्त स्काउटर गाइडर ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस उपलब्धि पर समस्त जिला पदाधिकारी सहित जिला मुख्य आयुक्त  श्री अब्दुल रफीक खान, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री राजेश कुमार सिंह, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती उषा चटर्जी नोडल स्काउट गाइड मुख्यालय आयुक्त गाइड सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीमती जयंत्री टेकाम, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्री विनोद हथेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री देवेंद्र अम्बादे, जिला सचिव श्री विजय टेम्भूरकर, सभी विकास खण्ड सचिव स्काउट गाइड सहित जिला के समस्त स्काउटर गाइडर ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।