back to top

राजनांदगांव : सीआरसी में दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम संपन्न…

राजनांदगांव 29 सितम्बर 2022। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आरसीआई के पेशेवरों के लिए राष्ट्रीय संस्थान के अंतर्गत संचालित समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 26 से 28 सितम्बर 2022 तक सेरेब्रल पाल्सी के विभिन्न उपचारात्मक दृष्टिकोण विषय पर भारतीय पुनर्वास परिषद के नियमानुसार दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में 74 प्रतिभागी विभिन्न राज्यों से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक श्री कुमार राजू द्वारा किया गया। सीआरई कार्यक्रम विभिन्न विभागीय श्री आशीष पराशर, श्रीमती पूनम, श्री राजेन्द्र कुमार प्रवीण, श्री देवाशीष राउत, श्रीमती श्रीदेवी गोडीशला, श्री गजेन्द्र कुमार साहू, श्री प्रसादी कुमार महतो, सुश्री प्रदीप्ता पात्रा द्वारा अपने अपने विशेष क्षेत्र से संबंधित विषय पर ऑनलाइन क्लास लिया गया।

क्लास में बताया गया कि सेरेब्रल पाल्सी विकारों का एक समूह है, जो संतुलन, गतिविधि और शरीर के पॉस्चर में समस्याएं पैदा कर सकता है। सेरेब्रल पाल्सी बच्चों की गतिविधि और हावभाव के नियंत्रण कैसे किया जा सकता है। इसका निवारण, विभिन्न उपचारात्मक दृष्टिकोणों समझने कैसे उपचार हो सकता है। सभी क्लास के बाद आरसीआई के नियमानुसार मूल्यांकन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम समन्वयक श्री आशीष द्वारा किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page