back to top

राजनांदगांव : राजेश कुमार सिन्हा चिरचारी खुर्द के सरपंच चुने गए…


राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 20 फरवरी को ग्राम पंचायत चिरचारी खुर्द विकासखंड छुरिया में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राजेश कुमार सिन्हा (पप्पू) 70 मतों से जीत दर्ज कर सरपंच चुने गए।राजेश कुमार सिन्हा(पप्पू)जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है उन्होंने अन्य 6 उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए विजय श्री हासिल किया।

Advertisements

श्री सिन्हा ने जीत का श्रेय सभी मतदाताओं एवं अपने कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने बताया कि गांव में अनेक विकास कार्य हुए है,उसी क्रम को आगे बढ़ने का कार्य किया जाएगा युवाओं, निर्वाचित पंच एवं ग्राम विकास समिति के सहयोग से नई योजना बनाई जाएगी और गांव की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।

श्री सिन्हा ने चिरचारी खुर्द के सभी मतदाता बंधु व भाई-बहन बड़े बुजुर्गों का जो आशीर्वाद दिया पक्ष मे मतदान किया उन सभी ग्रामवासी जन को मैं सादर नमन प्रणाम करता हूं और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

Advertisements

You cannot copy content of this page