back to top

राजनांदगांव : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके खैरागढ़ आएंगी…

  • इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राजनांदगांव राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके आज 27 अप्रैल को खैरागढ़ आएंगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल सुश्री उईके दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर 1.30 बजे हेलीपेड पीपरिया खैरागढ़ आएंगी।

Advertisements

दोपहर 1.50 बजे सड़क मार्ग से धरमपुरा मनोहर गौशाला आएंगी। यहां से वे दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय गेस्ट हाऊस आएंगी। वे दोपहर 3.30 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 16वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वे शाम 5.10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page