
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा रात में शहर के सभी पेट्रोलिंग जोनल का लिया गया जायजा।

शहर के सभी पेट्रोलिंग जोनल प्रभारी को भारत माता चौक के पास ब्रीफ कर दी गई हीदायत।
गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वों पर सतत् निगाह रखने हेतु कहा गया।
गश्त के दौरान सतर्क रहते हुए आपस में परस्पर संचार एवं समन्वय बनाते हुए पूरी सतर्क से ड्यूटी करने के लिये कहा गया।
ड्यूटी में तैनात गश्ती टीम एवं स्टेटिक प्वाइंट के जवानों को चेक कर जवानों की हौसलाअफजायी की गई।
राजनांदगांव – दिनांक 31.03.2024 की रात्रि में स्वयं रात्रि गश्त प्रणाली एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था का अवलोकन करने देर रात को शहर की सड़कों पर निकले पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग। भारत माता चौक के पास शहर के सभी पेट्रोलिंग जोनल प्रभारियों को ब्रीफ कर आगामी लोक सभा चुनाव के मद्दे नजर रखते हुये गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वों पर सतत् निगाह रखने को कहा गया।

विभिन्न चौक चौराहों में पहुंच कर रात्रि गश्त ड्यूटी में तैनात गश्ती टीम एवं स्टेटिक प्वाइंट के जवानों को चेक कर जवानों की हौसलाअफजायी करते हुए उन्हें अच्छे से व सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने तथा चौक चौराहों एवं गली मोहलों में गश्त करते रहने और रात्रि में घुमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर संदिग्ध पाये जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने एवं सभी गश्त अधिकारियों को लगातार सतर्क रहते हुए जागरूक रहते हुए आपस में परस्पर समन्वय बनाते हुए पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गये।









































