back to top

राजनांदगांव: जिले के सभी 498 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव…


राजनांदगांव 07 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित सभी 498 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने एवं प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सुगमता से खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से उत्साहपूर्वक चावल उत्सव मनाया गया। चावल उत्सव के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थानीय निगरानी समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में राशन दुकानों से हितग्राहियों को पात्रतानुसार खाद्यान्न का वितरण किया गया।

Advertisements


जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अनिवार्य रूप से चावल उत्सव मनाया जा रहा है। इस पहल से न केवल वितरण प्रणाली में सुधार आया है, बल्कि ग्रामीणों को एक निश्चित तिथि पर राशन मिलने से उनकी समस्याओं का भी निराकरण हो रहा है। वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों ने केन्द्रों का निरीक्षण किया।

शासन द्वारा अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण चावल प्रदान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों से प्रतिमाह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले चावल उत्सव का लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page