back to top

राजनांदगांव : वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सघनता व सतर्कता के साथ चेकिंग करने हेतु दिया गया था दिशा निर्देश…

पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, 119 प्रकरणों में 40800/-रूपये वसूला जुर्माना
,

Advertisements

दिनांक 31.03.2024 को थाना कोतवाली, बसंतपुर, घुमका एवं थाना यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

आने जाने वाले संदिग्ध वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई

बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले,बिना लाइसेंस/ मौके पर कागजात पेश न करना, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए राजनांदगांव पुलिस तत्परता से काम कर रही है।

कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ बनाये रखने के लिये चलाया जा रहा चेकिंग अभियान।

  राजनांदगांव - आगामी लोकसभ निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया है

की अपने अपने थाना क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखने और सघनता व सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग करने, शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने तथा कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया था। जिसके तहत् थाना कोतवाली, बसंतपुर, घुमका एवं थाना यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 31/03/2024 को आने जाने वाले संदिग्ध, वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वालो के कुल 119 प्रकरण में 40800/-रूपये समंस शुल्क कर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को जागरूक भी किया गया।
Advertisements

You cannot copy content of this page