back to top

राजनांदगांव: रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु 13 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 03 दिसम्बर 2024। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

 जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित योग्यताधारी आवेदक 13 दिसम्बर 2024 शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन कलेक्टोरेट राजनांदगाव के जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के कक्ष क्रमांक 112 से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
Advertisements

You cannot copy content of this page