back to top

राजनांदगांव: रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर डॉ. रमन सिंह ने महापौर मधुसूदन यादव का जाना हालचाल…

राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर राजनांदगांव नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisements

डॉ. रमन सिंह ने अस्पताल में भर्ती महापौर मधुसूदन यादव से आत्मीय बातचीत की तथा उपचार संबंधी जानकारी लेते हुए चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मधुसूदन यादव राजनांदगांव नगर की सेवा में सदैव समर्पित रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की सभी को प्रतीक्षा है।

डॉ. रमन सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि महापौर श्री यादव शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः राजनांदगांव नगर की सेवा में समर्पित रहें। इस अवसर पर परिजन भी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page