back to top

राजनांदगांव: नगर निगम में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयांेजित…

आयुक्त विश्वकर्मा ने दिलायी शपथ

Advertisements

राजनंादगांव 25 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर अधिकारियोें व कर्मचारियो को शपथ दिलाने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम मंे नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर शपथ ली गयी कि हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


नगर निगम में आयोजित मतदाता दिवस कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, स.लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित अधिकारियो व कर्मचारियो ने शपथ ली।

Advertisements

You cannot copy content of this page