back to top

राजनांदगांव: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे गौरव साहू…

अंडर-14 टीम में चयनित होकर बढ़ाया राजनांदगांव जिले का मान, दुर्ग संभाग के एकमात्र खिलाड़ी

राजनांदगांव। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोखला, संकुल भर्रेगांव, विकासखंड एवं जिला राजनांदगांव के प्रतिभाशाली छात्र गौरव साहू, पिता पत्रकार श्री महेश्वर साहू, का चयन राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-14) के लिए छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है।

गौरव साहू छत्तीसगढ़ की टीम में चयनित होने वाले दुर्ग संभाग के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
गौरव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजनों एवं क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। उनकी सफलता को निरंतर मेहनत, खेल प्रतिभा और कबड्डी के प्रति समर्पण का परिणाम बताते हुए विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में प्रधान पाठक सुभाष मेश्राम, एसएमसी अध्यक्ष महेंद्र निषाद, उपाध्यक्ष ज्योति साहू, सरपंच चुम्मन साहू, उपसरपंच मदन साहू, शिक्षाविद् लखन साहू, शिक्षकगण डी.के. चंद्राकर, डी.के. नामदेव, आर.के. यादव, प्रीति चतुर्वेदी, जे.एल. साहू, डी.सी. साहू, एम.के. साहू, यामिनी ठाकुर सहित एसएमसी सदस्य देवकुमार साहू, नेमीचंद, नारद, केवल, टुकेश्वर, हेमनाथ, जितेंद्र यादव, नेमिन, कांता ठाकुर, खेमिन, दामिनी, सोनिया, ममता एवं मिलौतिन शामिल हैं।


विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि गौरव साहू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ प्रदेश, राजनांदगांव जिले और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।