
राजनांदगांव 13 नवम्बर। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है।
महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला दीपावली त्योहार के बाद शहर में फैले गंदगी की युद्ध स्तर पर सफाई कर रही है। आज सुबह आयुक्त श्री मरकाम सफाई निरीक्षण के दौरान म्यूनिस्पल स्कूल मैदान में लगे फटाका दुकान हटने के पश्चात मैदान में फैली गंदगी का जायजा लेकर अमला लगा सफाई कराई।
शहर में सफाई निरीक्षण की कडी में आज सुबह आयुक्त श्री मरकाम म्यूनिस्पल स्कूल मैदान में साफ सफाई का जायजा लिया। फटाका दुकान हटने के पश्चात मैदान में भारी तादात में कचरा फैला था, जिसे निगम द्वारा साफ किया जा रहा था। आज आयुक्त स्वयं उपस्थित होकर गैंग लगाकर मैदान में फैले गंदगी की सफाई कराये।
सफाई के दौरान फैले कचरा, झिल्ली, पन्नी,प्लास्टिक तथा फटाके के अवशेष को उठाकर सफाई की गयी। सफाई हो जाने से मैदान पूर्ववत स्थिति में आ गया। इसी प्रकार फ्लाई ओव्हर सर्विस रोड के किनारे भी साफ करने कहा।
उन्होंने सफाई अमला से कहा कि त्योहार या किसी भी आयोजन के पश्चात कचरा ज्यादा फैल जाता है, जिसे प्राथमिकता से साफ करना सुनिश्चित करे। आगामी छठ पर्व एवं छोटी दिवाली को ध्यान में रखकर शहर में व्यापक रूप से साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
निगम का सफाई अमला छठ पर्व के लिए मोती तालाब एवं चिखली तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाकर तालाबो के आस पास सफाई कर तालाबो में तैरता कचरा, प्लास्टिक अपशिष्ट निकाला गया।
श्रद्धालुओ के लिए स्वच्छ वातावरण निर्मित करने घाट की सीढिया और किनारे सफाई कर गंदगी हटाई गयी तथा दवा आदि का छिडकाव कर चुना लाईन डाला गया। नागरिको से भी स्वच्छता बनाए रखने अपील की जा रही है कि तालाब के घाट में कचरा प्रतिबंधित पालिथीन व प्लास्टिक न फैके और पूजन सामाग्री निर्धारित स्थल पर ही डाले।









































