back to top

राजनांदगांव : रेत का अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते 22 वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई…

राजनांदगांव 04 फरवरी 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर खनिज के अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते 22 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 14 वाहन खनिज रेत, 5 वाहन खनिज ईंट मिट्टी, 3 वाहन चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए कार्रवाई की गई।

खडग़ांव थाना, मोहला थाना, छुरिया थाना, जालबांधा, लालबाग थाना में 1-1 वाहन अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह 3 वाहन खैरागढ़ थाना, 5 वाहन मानपुर थाना, 3 वाहन सुरगी थाना, 2 वाहन डोंगरगांव थाना, 4 वाहन अंबागढ़ चौकी थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। 22 वाहनोंं पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page