“एक साथ मिलकर कार्य करें और सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बनें”

राजनांदगांव – रेवाडीह वार्ड. 22 में बुज़ुर्ग एवं युवाओ के द्वारा तालाब व रोड किनारे सफाई अभियान चलाया जा रहा है, पेड-पौधो की काट -छांट भी की जा रही है। जनहित के उद्देश्य से निश्वार्रथ् भाव लेकर कुछ वार्ड प्रमुख जनो द्वारा एक बहुत ही उत्तम एवं सराहनीय कार्य की पहल की गई,जिसमे स्वच्छता कार्य को जो कि अत्यंत ही जरूरी है। पहले यह कार्य तालाब के आस -पास के क्षेत्रों में किया गया तथा वार्ड के अन्य क्षेत्रों में किया जा रहा है, जो कि विगत 20 दिनों से जारी है।
वार्डवासियों ने कहा साफ-सफाई केवल सफाई कर्मचारियों की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर और गांवों को साफ और सुरक्षित रखें। हमें यह नजरिया बदलना होगा और हम जानता है कि इसे केवल एक अभियान बनाने से कुछ नहीं होगा। पुरानी आदतों को बदलने में समय लगेगा लेकिन यह इतना मुश्किल काम भी नहीं है।
इसी कडी में प्राथमिक शाला रेवाडीह एवं पूर्व मा. शाला रेवाडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इस करोना संकट के समय में बुजुर्गो एवं युवाओ का मानना है कि पोधे रहेगे तो हमे शुद्ध आक्सीजन मिलेगा। सार्वजनिक जगहो में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में जेठुराम सिन्हा, नंदू राम साहू, अनिल कौशिक, गौतम साहू, दीनदयाल साहू, भूपेन्द्र कौशिक, मुन्ना खापडेँ का सहयोग विशेष रूप से प्राप्त हुआ है।










































