back to top

राजनांदगांव: मद अंतर्गत निगम को मिले 2 नग लो बेड ट्राली का हुआ लोकार्पण…..

राजनांदगांव 23 मई 2021- शासन द्वारा डी.एम.एफ. मद अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन हेतु शहर में कचरा प्रबंधन कार्य के लिये चार नग लो बेड ट्राली क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। प्रथम चरण में दो नग लो बेड ट्राली नगर निगम को प्राप्त हुई है। जिसका आज स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य गणेश पवार एवं जल व मोटर प्रतिपालन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सतीश मसीह द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि लगभग 6 लाख रूपये की लागत से क्रय की गयी उक्त दोनो ट्राली का उपयोग विभिन्न एस.एल.आर.एम. सेन्टरों तथा फल एवं सब्जी बाजार, अस्पताल इत्यादि के कचरा एकत्रित करने के लिये किया जायेगा, ताकि हमारा शहर स्वच्छ एवं सुंदर बना रहे। इस अवसर पर उप अभियंता दीपक महला, मोटर प्रतिपालन प्रभारी सुरेन्द्र साव उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page