back to top

राजनांदगांव: रॉयल किड्स कॉन्वेंट के छात्र तहुर अहमद नवाज़ को सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादकर्ता का पुरस्कार…

राजनांदगांव। रॉयल किड्स कॉन्वेंट, राजनांदगांव में अध्ययनरत छात्र तहुर अहमद नवाज़ को सत्र 2025–2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादकर्ता (हिंदी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 17 दिसंबर 2025 को आयोजित 42वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया।

Advertisements

तहुर अहमद नवाज़ की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि तहुर नवाज़, हाजी शफीक़ साहब एवं रईस अहमद शकील साहब के पोते हैं। उनकी इस सफलता को प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया गया।

नई दिल्ली स्थित CISCE बोर्ड से संबद्ध इस शिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

तहुर अहमद नवाज़ की इस उपलब्धि पर मनिहार बिरादरी की ओर से उन्हें हार्दिक मुबारकबाद दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य व निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं दुआएं की गईं।

Advertisements

You cannot copy content of this page