back to top

राजनांदगांव : रोका छेका संकल्प अभियान के तहत सड़को पर घुमन्तु मवेशियों की धर पकड़ अभियान जारी….


आज 20 मवेशी पकडे, अब तक भराये 586 संकल्प पत्र

Advertisements

राजनांदगांव 22 जुलाई। शासन द्वारा गांव व शहरों के आस पास फसलों, बाड़ियो, उद्यानों आदि की सुरक्षा के लिये एवं नगरीय क्षेत्रों में आवारा पशु मुक्त एवं शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने के साथ साथ दुर्घटना मुक्त रखने हेतु 1 जुलाई से रोका छेका संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, अभियान में पशुपालकों से इस हेतु संकल्प पत्र भी भराया जा रहा है। शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम सीमाक्षेत्र में संकल्प अभियान चलाने निगम आयुक्त डॉ. अशुतोष चतुर्वेदी ने कर्मचारियों की ड्युटी लगायी है। निगम के कर्मचारी प्रतिदिन घुमन्तु मवेशी पकडने एवं संकल्प पत्र भराने का कार्य कर रहे है। आज तक 586 संकल्प पत्र निगम क्षेत्र के पशुपालकों से भराये गये तथा आज 20 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने तथा दुर्घटना मुक्त रखने, रोका छेका संकल्प अभियान निगम सीमाक्षेत्र मे चलाया जा रहा है। अभियान में लगे कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन आवारा पशुओं को पकडने तथा संकल्प पत्र भराने का कार्य किया जा रहा है। जिसके प्रतिदिन घुमन्तु मवेशियों को पकडने की कार्यवाही की जा रही है। आज नंदई हाट बाजार, भारत माता चौक, कामठी लाईन, मानव मंदिर चौक, जय स्तम्भ चौक, इमाम चौक से 20 घुमन्तु मवेशियों को पकडा गया।

कल 12 मवेशी पकडे गये थे और आज तक निगम सीमाक्षेत्र के 8359 मवेशी संख्या के 586 संकल्प पत्र मवेशी मालिकों से रोका छेका संकल्प पत्र भराया गया। जिसमें सभी पशु मालिक अपने पालतु मवेशियों को अपने स्थान पर रखने, सडकों पर आवारा घुमने, खुला नही छोडने तथा फसलों व उद्यानों में पालतु मवेशियों का प्रवेश स्वयं रोकने संबंधी संकल्प पत्र भराया जा रहा है। यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।

उन्होने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना का भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page