back to top

राजनांदगांव: रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन…


राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में शामिल विभिन्न कंपनियों एवं नियोजकों द्वारा लगभग 1237 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में पीएसआर लाइफ सॉल्यूशन राजनांदगांव द्वारा इंश्योरेंस एडवाइजर के 50 पद, अशरव फाउंडेशन अशरव सिक्योरिटी एण्ड एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद, केयर टेकर के 150 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, हाउसकीपिंग स्टाफ के 150 पद, नर्सिंग असिस्टेंट के 150 पद एवं बेबी सिटर के 150 पद, ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एण्ड जॉब कंसल्टेंट रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद,

Advertisements

असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के 50 पद एवं डिप्टी एडवाइजर के 50 पद, रेयॉन इलेक्ट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दुर्ग द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग के 25 पद, सुपरवाइजर के 5 पद एवं एचआर एग्जीक्यूटिव के 2 पद, शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड हथखोज दुर्ग द्वारा आईटीआई ट्रेनी के 100 पद तथा श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन महाराष्ट्र द्वारा कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के 55 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदकों को अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित होना होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page