back to top

राजनांदगांव: राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में एक सप्ताह में अच्छी वसूली के लिए आयुक्त ने राजस्व प्रभारियो को दी बधाई…

राजनांदगांव 1 अगस्त। राजस्व विभाग की सप्ताहिक समीक्षा बैठक में आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने वसूली की वार्डवार जानकारी लेकर एक सप्ताह में अच्छी वसूली लाने के लिए सभी राजस्व प्रभारियो को बधाई दी। उन्हांेने कहा कि इसी प्रकार वसूली करने से हम सत प्रतिशत राजस्व वसूली कर सकते है।
आयुक्त ने बैठक में कहा कि वर्तमान में वार्डो में पट्टा सर्वे किया जा रहा है, इसमें अधिकांश कर्मचारियो की ड्यूटी लगने के बावजूद इस सप्ताह अच्छी वसूली प्राप्त हुई। इसके लिए सभी राजस्व प्रभारियो को बहुत बहुत बधाई।

Advertisements

इसी प्रकार टीम भावना से प्लानिंग कर कार्य करे, तो अच्छा रिजल्ट प्राप्त होगा और हम इस वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सत प्रतिशत राजस्व वसूली कर पायेगे। उन्होंने कहा कि इस माह मेरे आने के बाद लगभग 20 दिन में 1.50 करोड से अधिक की वसूली प्राप्त हुई, जो कडी मेहनता का परिणाम है। उन्हांेने कहा कि अच्छी वसूली के लिए मै सभी को धन्यवाद देता हूॅ और आशा करता हूॅ कि इसी प्रकार मेहनत कर कार्य करंेगे, जिससे वेतन समय पर दिया जा सकेगा।


आयुक्त ने एक सप्ताह में 10 लाख से अधिक की वसूली के लिए क्रमशः श्री राजकुमार हरिहारनो, दीपांकर गुरू एवं विवेक उईके को पुरूस्कृत किए और कम वसूली करने वाले राजस्व प्रभारी को इन्ही की तरह वसूली करने समझाईस दिए। राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली ने कहा कि नये दर के अनुसार डिमाण्ड तैयार हो गया है, शेष बचे डिमाण्ड जल्द तैयार करने निर्देशित करते हुए कहा कि डिमाण्ड के अनुसार करदाताओ को बिल बाटे और उसके अनुरूप वसूली करना सुनिश्चित करे। प्रतिदिन घर घर जाकर वसूली करने के साथ साथ कार्यालय मंे भी राजस्व कर लेना सुनिश्चित करे। बैठक मंे सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर सहित राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page