back to top

राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में 12 मई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

राजनांदगांव 11 मई 2023। वद्र्वमान रोपस टेड़ेसरा राजनांदगांव द्वारा 12 मई 2023 को जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया हंै। प्लेसमेंट के माध्यम से प्रोडक्शन इंचार्ज, सुपरवाईजर, मार्केटिंग एवं ऑफिस असिस्टेंट के पद पर भर्ती की जाएगी।

Advertisements

प्रोडक्शन इंचार्ज पद के लिए बीई मेकैनिकल व आयु 22 से 45 वर्ष, सुपरवाईजर पद के लिए डिप्लोमा मेकैनिकल व आयु 22 से 40 वर्ष, मार्केटिंग पद के लिए एमबीए एवं ग्रेजुएट व आयु 23 से 47 वर्ष तथा ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएट व आयु 21 से 40 वर्ष चाही गई है।

भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page