back to top

Recruitment 2023 : छत्तीसगढ़ पशु विभाग में 150 पदों पर भर्ती,जानिए आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग मंत्रालय व्दारा पशु चिकित्सा विभाग के अधीन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 रिक्त पदों की पूर्ति व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से परीक्षा आयोजित कराई जाकर किये जाने हेतु प्रदत्त अनुमति के परिपेक्ष्य में विभाग

Advertisements

के अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों (तृतीय श्रेणी) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती व्दारा पद पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के वेबसाईट पर आमंत्रित किये जाते हैं ।

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्त कर सकते हैं।

पदों के नाम

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी

  1. अनारक्षित- 84 पद
  2. महिला – 43 पद
  3. विकलांग – 10 पद
  4. भूतपूर्व सैनिक – 13 पद

पदों की संख्या – 150 पद

वेतनमान

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25,300 -80,500/- वेतनमान दिया जायेगा ।

नोट :- 1. उपरोक्त रिक्त पदों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि की जा सकती है ।

  1. उपरोक्त नियुक्तियों में वित्त निर्देश 21 / 2020 के तहत परिवीक्षा अवधि में क्रमश: प्रथम वर्ष वेतनमान के न्यूनतम का 70 प्रतिशत, द्वितीय वर्ष 80 प्रतिशत तथा तृतीय वर्ष 90 प्रतिशत स्टायपेण्ड देय होगा ।
  2. व्यापम व्दारा उक्त पदों के लिये परीक्षा आयोजित की जायेगी, विस्तृत विज्ञापन, आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, पाठ्यक्रम, भर्ती प्रक्रिया, नियम शर्ते, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर आदि संबधी जानकारी व्यापम के वेबसाईट सकते हैं।
Advertisements

You cannot copy content of this page