back to top

राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 जुलाई को…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव 22 जुलाई 2022। जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में 25 जुलाई 2022 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स एनएपीएस नेशनल अप्रेटीशिप प्रोर कार्डिनेटिंग ऑफिसर माधापुर हैदराबाद द्वारा सुरक्षा जवान के 500 एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Advertisements

सुरक्षा जवान के लिए आयु 20 से 35 वर्ष एवं योग्यता 8वीं से 10वीं तथा सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए आयु 30 से 35 वर्ष एवं योग्यता स्नातक, एनसीसी सर्टिफिकेट चाही गई है। सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, बैंक एकाउंट एवं आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page