back to top

राजनांदगांव : लायंस क्लब टॉप-10 प्रतिभा सम्मान समारोह में बच्चों को मिला जागरूकता और मार्गदर्शन…

राजनांदगांव के बाल भारती पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

राजनांदगांव। बाल भारती पब्लिक स्कूल बलदेव बाग में स्व. विजय पांडे जी की स्मृति में लायंस क्लब टॉप-10 प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्राद्ध पांडे और रीतिका तिवारी के सहयोग से आयोजित हुआ।

इस अवसर पर पुलिस की रक्षा टीम और महिला थाना प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को कैरियर गाइडेंस, सायबर अपराध के दुष्प्रभाव और महिला संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु :

अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर बच्चों और शिक्षकों को इसे डाउनलोड कराने की प्रक्रिया बताई गई।

सेल्फ डिफेंस, गुड-टच और बैड-टच, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, पाक्सो एक्ट और नशा मुक्ति अभियान पर बच्चों को जागरूक किया गया।

बच्चों को उच्च शिक्षा और अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और संघर्ष की प्रेरणा दी गई।

सायबर सुरक्षा टिप्स के तहत बच्चों को फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम पर अंजान लोगों से दूरी बनाए रखने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की समझाइश दी गई।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन से रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे, महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ काउंसलर निखत परवीन खान सहित पुलिस टीम ने बच्चों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब संस्थापक सुनील बरडिया, अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, चेयरमैन शारदा तिवारी, प्राचार्य ए. नरसिम्हा रेड्डी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और 200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page