back to top

राजनांदगांव : लायजनिंग अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी…

लोकसभा निर्वाचन-2024

राजनांदगांव 26 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगण के उनके आगमन एवं आवश्यक समन्वय करने लायजनिंग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन के लायजनिंग अधिकारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग श्री जीडी रामटेके मोबाईल नंबर 9926164042, 

व्यय प्रेक्षक श्री प्रवीण रंजन के लायजनिंग अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री श्रीकांत चन्द्राकर मोबाईल नंबर 9406037648, पुलिस प्रेक्षक श्री योगेन्द्र कुमार के लायजनिंग अधिकारी थाना प्रभारी थाना गैंदाटोला संलग्न पुलिस लाईन राजनांदगांव श्री ओमप्रकाश धु्रव मोबाईल नंबर 7000790618 रहेंगे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page