back to top

राजनांदगांव : लॉक डाउन का उल्लंघन कर दुकाने खुली रखने पर एवं बिना मास्क घुमते पाये जाने पर टीम द्वारा समझाईस व अर्थदण्ड की कार्यवाही….

राजनांदगांव 18 मई। कोरोना वायरस संक्रमण के बढते प्रकोप को देखते हुये जिलाधीश द्वारा लॉक डाउन लगाया गया है। नगर निगम की टीम द्वारा आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान शहर में घूम घूम कर अनावश्यक घुमने एवं मास्क नहीं लगाने वाले लोगांे को समझाईस देने के साथ साथ दुकाने खुली पाये जाने पर अर्थदण्ड लगाकर दुकाने बंद कराने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही शहर के कोरोना पॉजीटिव क्षेत्रों में प्रतिदिन सेनेटाईज किया जा रहा है।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि लाकडाउन के दौरान मास्क नहंी लगाने पर लोगों को समझाईस देने के साथ साथ 500 रूपये अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है तथा लाकडाउन में निर्धारित समय पश्चात दुकाने खुली पाये जाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किये जाने पर दुकान बंद कराने एवं अर्थदण्ड आरोपित करने की कार्यवाही वार्डो के लिये गठित टीम द्वारा की जा रही है। इसी कडी में आज टीम द्वारा अनंत मोबाईल दुकान बंद कराया गया।

मोतीपुर वार्ड नं. 3 पवन किराना स्टोर में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 500 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। गुड़ाखू लाईन में डी.के. कामेंट के बाजू गली में कपडा दुकान बंद कराई गयी। महामाया चौक में मास्क नहीं लगाने पर संतोष कुमार जैन से 500 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि मोबाईल दुकानवालों को प्रशासन द्वारा निर्धारित 3 दिन ही दुकान खोलने एवं शेष दिन दुकान के बाहर रिचार्ज करने समझाईस दी गयी। नोडील अधिकारी सुदेश कुमार ंिसंह एवं सहायक नोडल अधिकारी संदीप तिवारी द्वारा फरहद चौक पर मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों को समझाईस दी गयी।

इसी प्रकार तुलसीपुर, लेबर कालोनी, मोहड, बसंतपुर, राजीव नगर आदि क्षेत्रों के दुकानदारों, ग्राहकों, आम नागरिकों को मास्क का नियमित उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की समझाईस दी गयी। वार्ड नं. 41 में आटॉ पार्टस के संचालक द्वारा कोविड नियंत्रण टीम के सभी सदस्यों को सेनेटाईजर युक्त पेन उपहार में दिया गया। जिसपर उन्हें टीम द्वारा साधुवाद दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page